Jharkhand: शादी के एक साल बाद दंपति ने कुएं में कूदकर दी जान

11

Ramgarh: मामला रामगढ़ शहर का है जहां, कुछ महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक नव दंपति (Newly married) ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। वहीं जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकाला और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पहचान की। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु की।

थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी

इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि, गोरियारीबाग में विशु कुशवाहा उर्फ गोलू और अंजली देवी की लाश बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि, पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है उससे ऐसा लगता है कि इस दंपति ने आत्महत्या की है। इसकी वजह जानने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों से बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें…Dharamshala: 3 मार्च को एक लाख बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की, बने 1070 पोलियो बूथ

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि, यह दंपति पिछले कुछ समय से यहां रह रहे थे। दोनों का प्रेम विवाह कुछ महीने पूर्व रामगढ़ थाना परिसर में हुआ था। दोनों का परिवार शहर के नए बस स्टैंड के पास रहता है। 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने पर उसके पति ने इलाज के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया था। इस बात की सूचना पर अंजली देवी के सास ससुर भी घर आए थे। लेकिन वह देर शाम को वापस चले गए। जिसके बाद जब सुबह आस- पास के लोगों ने घर बंद देखा तो दोनों की छानबीन की जिसके बाद पता चला कि, दोनों का शव घर के पास कुएं में पड़ा है। शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)