Featured मनोरंजन

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने मसाबा के बर्थडे पर जमकर की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बेहतरीन अंदाज से अपने फैंस के दिलों पर राज भी करती हैं। उनके फैंस उनकी हर एक अदा को अप्रीशिएट भी करते हैं। हाल ही एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने चाहने वालों के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइड वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वह फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही है। दरअसल अभिनेत्री नीना गुप्ता के बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता आज अपना 33वां बर्थडे मना रही है। मसाबा के बर्थडे पर अभिनेत्री शहनाज गिल ने वीडियो शेयर कर मसाबा को जन्मदिन की बधाई दी है।

ये भी पढ़ें..हथियार के सौदागरों पर STF का छापा, भारी मात्रा में गोली...

सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस शहनाज के वीडियो के माध्यम से मसाबा को बर्थडे विश कर रहे हैं। मसाबा गुप्ता को हाल ही में ओटीटी पर ‘मसाबा मसाबा2’ में देखा गया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…