फोटो

सिल्वर गाउन में एक्ट्रेस Janhvi kapoor ने दिये मिलियन डाॅलर के पोज

janhvi-kapoor-2

मुंबईः ‘धड़क’ गर्ल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न किसी भी ड्रेस में जान्हवी के ग्लैमरस लुक को देखकर फैंस तारीफ किये बिना नहीं रह पाते। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की है। तस्वीरों में जान्हवी का बोल्ड लुक देखते ही बन रहा है।

दरअसल जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें दुबई में एक इवेंट में शामिल होने के दौरान की हैं। तस्वीरों में जान्हवी ने सिल्वर कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। जान्हवी कपूर ने बालों का बन और कानों में छोटी से ईयररिंग्स पहनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है।

ये भी पढ़ें..450 साल पुराने मुंडोता फोर्ट में मंगेतर सोहेल के साथ सात...

फैंस जान्हवी की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट, किस, फायर जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं। जान्हवी जल्द ही मिस्टर एंड मिसेस माही, बवाल, तख्त, दोस्ताना 2 और किट्टी जैसी कई फिल्मों में लीड रोल में दिखायी देंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…