Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डकोरोना संक्रमण के चलते अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का निधन

कोरोना संक्रमण के चलते अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का निधन

मुंबईः अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिलाषा पाटिल कोरोना संक्रमित होने से पहले बनारस में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग पूरी करने के बाद जब वह वापस मुंबई लौटी तो उन्हें कोरोना के कुछ लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके बाद अभिलाषा ने खुद को आइसोलेट किया और लगातार डॉक्टर के सम्पर्क में थी, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अभिलाषा मुंबई के ही एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिलाषा के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल अभिनय जगत का एक जाना-माना चेहरा थीं। खास कर मराठी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने खूब नाम कमाया था और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ेंःपेशे से इंजीनियर चौधरी अजित सिंह 1988 में पहली बार बने…

अभिलाषा पाटिल की कुछ प्रमुख मराठी फिल्मों में बायको देता का बायको, परवास, तुझा माझा अरेंज मैरेज और ते अठ दविस आदि शामिल हैं। इसके अलावा अभिलाषा ने बॉलीवुड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गुड न्यूज, छिछोरे और मलाल में भी अभिनय करती नजर आई थी। फिल्मों के अलावा अभिलाषा वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में भी काम कर चुकी हैं। अभिलाषा पाटिल का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें