Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डMangal Dhillon Passes Away: एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, लंबे समय से...

Mangal Dhillon Passes Away: एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

mangal-dhillon

Mangal Dhillon Passes Away: मुंबईः कैंसर से जूझ रहे पंजाबी सिने स्टार, निर्देशक और निर्माता मंगल ढिल्लों (Mangal Dhillon) का निधन हो गया है। मंगल ढिल्लों (Mangal Dhillon) ने लुधियाना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से मनोरंजन जगत में शोक की लहर व्याप्त है। जन्मदिन से ठीक एक हफ्ते पहले रविवार को मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने मंगल ढिल्लों के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर निधन की जानकारी दी है।

फिल्मों और सीरियल की दुनिया में बनाई अलग पहचान

पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले ढिल्लों ने फिल्मों और सीरियल की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने नई दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल वॉयसओवर देने के अलावा दूरदर्शन और रेडियो प्ले में कुछ वर्षों तक काम किया। उन्होंने रितु ढिल्लों से 1994 में शादी की थी। 1987 में उन्हें रमेश सिप्पी के टीवी सीरियल ’बुनियाद’ में लुभया राम का रोल मिला। ’बुनियाद’ के बाद उन्होंने लगभग 25-30 हिंदी फीचर फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया। इनमें ’युगांधर’, ’लक्ष्मण रेखा’, ’निशाना’, ’विश्वात्मा’, ’खून भरी मांग’ और ’आजाद देश के गुलाम’ प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें..Ranbir Kapoor के ‘श्रीराम’ की भूमिका निभाने पर Kangana Ranaut बोलीं-ये…

उन्होंने ’जुनून’, ’पैंथर’, ’घुटन’, ’किस्मत’ और ’नूरजहां’ जैसे सीरियल भी किए। एक्टर मंगल ढिल्लों (Mangal Dhillon) के निधन से दुखी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ट्वीट किया, उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज और नाटकीय अभिनय को बहुत से लोग याद करेंगे। मैं शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें