Home प्रदेश Bihar: सावन के पहले सोमवार को बाबा महेंद्रनाथ धाम में हादसा, भगदड़...

Bihar: सावन के पहले सोमवार को बाबा महेंद्रनाथ धाम में हादसा, भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत

सीवानः बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमा पर स्थित बिहार के सीवान जिले के ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्र बाबा महेंद्रनाथ धाम में सावन की पहले सोमवार को भगदड़ मच जाने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गये। जिनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सावन की पहली सोमवारी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते वहां अचानक भगदड़ मच गयी। भगदड़ के दौरान भीड़ में दबने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि दो महिला श्रद्धालु घायल हो गई। जिनमें एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं एक घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें..Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होंगे मतदान, इस दिन…

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह मंदिर का गेट जैसे ही खुला जल चढ़ाने के लिए भगदड़ मच गई। वही गेट के पास दबने से लीलावती देवी की मौत हो गई। जबकि दो महिला घायल हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों महिला श्रद्धालु को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव की रहने वाली सुहागमती देवी की मौत हो गई। सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों को उनके परिजन अपने गांव लेकर चले गए। अभी फिलहाल बाबा महेंद्रनाथ धाम में स्थिति सामान्य है, श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version