उत्तर प्रदेश

कासगंज जेल से गाजीपुर लाया गया अब्‍बास अंसारी, पिता मुख्तार की क्रब पर पढ़ेगा फातिहा

blog_image_66162d0e7c2bf

गाजीपुरः कासगंज जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर लाया गया। अब्बास यहां अपने पिता स्वर्गीय मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाएंगे। इस दौरान वह अपने परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगा।

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके थे शामिल 

बता दें कि हाल ही में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। कासगंज जेल में बंद उनके बेटे अब्बास अंसारी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। अब्बास की ओर से दिवंगत मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

अब्बास की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फातिहा पढ़ने के लिए कस्टडी पैरोल की इजाजत दे दी है। पैरोल के बाद मंगलवार रात अब्बास को कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज जेल से गाजीपुर भेजा गया। बुधवार की सुबह उनका काफिला हाईवे से बरही होते हुए गाजीपुर पहुंचा। इस दौरान जिला पुलिस ने उनके काफिले को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया।

पिता की मुख्तार की कब्र पर पढ़ेंगे फातिमा

ग़ाज़ीपुर पहुंचते ही उन्हें नियमानुसार सबसे पहले ग़ाज़ीपुर जिला कारागार ले जाया गया। यहां से उन्हें सुरक्षा में मोहम्मदाबाद स्थित मुख्तार के आवास और कब्र पर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब्बास आज शाम पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। अपने पिता के निधन पर वह उनके परिजनों से मिलेंगे और उनका दुख साझा करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान अब्बास को मीडिया से दूर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ेंः विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में लगी गोली

चाचा अफजाल ने कोर्ट से मांगी थी इजाजत

इस संबंध में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को राहत देते हुए उनके पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। आज रात मुख्तार के 10वां पर अब्बास उनकी कब्र पर जाएंगे और फातिहा पढ़ेंगे। रात होने तक फातिहा पढ़ी जाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश के मुताबिक वह अपने परिवार से मिलकर वापस चले जायेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)