दिल्ली

AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; जेल में सीएम केजरीवाल, मनीष सिसौदिया का भी नाम!

aap-campaigners

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 40 नेताओं के नाम दर्ज हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा और मनीष सिसौदिया का नाम भी शामिल है।

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नाम शामिल

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। 'इंडिया' ब्लॉक से आप चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं। कथित उत्पाद नीति घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में हैं। इस बीच राघव चड्ढा आंख की सर्जरी के लिए इंग्लैंड गए हैं।

ये भी पढ़ेंः-जानें कौन हैं BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जो रायबरेली से कांग्रेस को देंगे चुनौती

सूची में इनके नाम शामिल

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येन्द्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था, जबकि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने दिल्ली में गिरफ्तार किया था।

स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य प्रमुख नाम हैं संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एन.डी. गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सत्येन्द्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, स्वाति मालीवाल, राखी बिड़लान , हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोरमाजरा से हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)