Thursday, March 13, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीजालंधर की जीत ने AAP को दिलाई लोकसभा में पहली एंट्री, जानें...

जालंधर की जीत ने AAP को दिलाई लोकसभा में पहली एंट्री, जानें क्या कहा केजरीवाल ने

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने पहली संसदीय सीट जीतकर संसद में प्रवेश किया। पंजाब की जालंधर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में आप ने जीत हासिल की है। बता दें कि जालंधर लोकसभा में कुल 9 विधानसभा सीट है।

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर उस लहर में भी आप ने 9 में से सिर्फ 4 विधानसभा सीटें जीती थीं और 5 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। आपको बता दें कि यह कांग्रेस का इतना बड़ा गढ़ था कि विधानसभा के चुनाव मेंआप की लहर के बाद भी पार्टी ने कुल 5 सीटों पर कब्जा किया था, पर आज उन 9 विधानसभा सीटों में से आप ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है।

केजरीवाल के मुताबिक, यूपी सिर्फ जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ सीटों पर थोड़ा पीछे है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पूरे पंजाब में 42 फीसदी वोट पड़े थे. लेकिन जालंधर में 28 फीसदी ही मिले थे, जो आज यह वोट प्रतिशत बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 4 विधानसभा सीटों आदमपुर, शाहकोट, जालंधर और फिल्लौर में हम तीसरे स्थान पर थे,पर आज हम इन 4 में से 3 सीटों पर जीत कर 1 सीट पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें जालंधर सीट पर सिर्फ ढाई फीसदी वोट मिले थे, लेकिन आज हमें 34 फीसदी वोट मिले हैं।

इस जीत पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर के जनादेश ने दिखा दिया है कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम से बहुत खुश और संतुष्ट हैं. बीजेपी ने चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे और कांग्रेस ने संतोष सिंह चौधरी की पत्नी को टिकट दिया था. इन दोनों को हराकर पंजाब की जनता ने परिवारवाद को मात दी है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस जीत ने हम सभी का हौसला बढ़ाया है। अब हमें जालंधर सहित प्रदेश के सभी शहरों को चमका कर पंजाब को देश में नंबर वन बनाना है।

यह भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री ने की राम मंदिर की जमीन पर जांच की मांग, कही ये बात

शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मौजूद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज जालंधर लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. इसमें आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू ने 100 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. कांग्रेस पिछले 50-60 साल से जीत रही थी। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले साल हमारी सरकार बनी थी। यह चुनाव करीब एक साल बाद हुआ है। किसी भी नई सरकार के लिए पहला साल सबसे कठिन होता है। पिछली सरकारों द्वारा किए गए गलत काम हमें विरासत में मिले हैं।

इसके अतिरिक्त कई दिक्कतें थी। उन दिक्कतों को दूर करते हुए आप की मान सरकार ने सकरात्मक माहौल बनाया था। हम केवल काम की राजनीति करते हैं। हम न तो धर्म और न ही जाति की राजनीति करते हैं। हम अपने काम के आधार पर ही वोट मांगते हैं। इस जीत से पंजाब और जालंधर के लोगों का मिजाज झलक रहा है। भगवंत मान सरकार के कार्यों पर आम जनता ने ठप्पा लगा दिया है कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लगे रहिए। मैं पंजाब और जालंधर के लोगों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें