spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डSingham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में लगा सितारों का जमावड़ा,...

Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में लगा सितारों का जमावड़ा, देखें पूरी स्टारकास्ट

rohit-shetty

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ’सिंघम’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म से अजय देवगन को ’बॉलीवुड के सिंघम’ की पहचान मिली थी। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसका नाम था ’सिंघम-2’। फिल्म के दोनों पार्ट ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट ’सिंघम अगेन’ जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद कुछ दिन पहले ही रोहित शेट्टी ने सिंघम के तीसरे पार्ट का ऐलान किया था। इस अपकमिंग फिल्म का नाम ’सिंघम अगेन’ होगा। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। पहले की ही तरह फिल्म का यह तीसरा भाग भी दर्षकों को खूब मनोरंजन करने वा ली है। इसकी वजह यह है कि फिल्म में सितारों की दमदार कास्ट होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें..Cannes 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में Sara Ali Khan के ब्राइडल…

इसके अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में दिखायी देंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नकारात्मक भूमिका में नजर आयेंगे। रोहित शेट्टी पिछले डेढ़ साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अच्छी चल रही है। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें