Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यजरा हटकेमछली पकड़ने के लिए बनवाई 10 करोड़ की विशालकाय नाव, खूबियां जानकर...

मछली पकड़ने के लिए बनवाई 10 करोड़ की विशालकाय नाव, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

कच्छ: गुजरात के मांडवी (कच्छ) के कुशल कारीगरों ने हैरान करने वाली 207 फीट लंबी नाव बनायी है। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस विशालकाय नाव में 9 वातानुकूलित कमरे हैं। मांडवी के तट पर 207 फीट लंबी लकड़ी की नाव बनकर तैयार है। जिसे दुबई के किसी शाही परिवार ने बनवाया है।

कहा जाता है कि मांडवी में कई दशकों से जहाजों का निर्माण होता रहा है और यहां से बने जहाजों को काफी प्रशंसा मिलती रही है। यहां के कारीगरों ने अब अपने हुनर का नया करिश्मा कर दिखाया है। मांडवी में 10 करोड़ रुपए की लागत से सबसे लंबी नाव बनाई गई है। तीन मंजिला यह विशाल नाव दुबई के एक शाही परिवार के लिए डिजाइन किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक दुबई के एक शाही परिवार ने मछली पकड़ने के अपने शौक को पूरा करने के लिए इस शानदार जहाज का निर्माण करवाया है। एक अनुभवी नाव निर्माता इब्राहिम मिस्त्री ने बताया कि 35 अन्य शिल्पकारों की मदद से इस विशालकाय नाव को बनाने में तीन साल लगे। अब नाव बनकर लगभग तैयार है और एक महीने में दुबई के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ेंः-सपा और RLD के बीच गठबंधन का ऐलान! 36 सीटों पर बनी सहमति

जानकारी मिली है कि ऑर्डर देने वाले लोग दुबई के शाही परिवार के सदस्य हैं। इस नाव में आठ अन्य नाव शामिल हो सकती है। नाव बनाने में मलेशिया और इंडोनेशिया से लगभग 23,000 क्यूबिक मीटर इम्पोर्टेड लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। नाव के अंदर 9 कमरे हैं। जिसमें एसी भी लगाया गया है। इन कमरों में अधिकतम 32 लोग रह सकते हैं। मछलियों को ताजा रखने के लिए एक स्टोर रूम भी बनाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें