Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमनोरंजनविवेक ओबेरॉय का एक्सीडेंट देखकर मणिरत्नम को पड़ा था हार्ट अटैक

विवेक ओबेरॉय का एक्सीडेंट देखकर मणिरत्नम को पड़ा था हार्ट अटैक

Vivek Oberoi : मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्सीडेंट में विवेक का पैर टूट गया था। उनके पैर में चोट लगने के बाद अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद विवेक का एक्सीडेंट देखकर डायरेक्टर मणिरत्नम को दिल का दौरा पड़ गया था।

विवेक ने बीते दिनों को किया याद 

बता दें, फिल्म ‘युवा’ में विवेक, अजय और अभिषेक के साथ ईशा देओल, करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी हैं। ये फिल्म 20 साल पहले 2004 में रिलीज हुई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने उस दिन को याद किया, जब उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। हादसा इतना भयानक था कि, विवेक का पैर तीन जगह से टूट गया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन दुर्घटना में उनका बायां पैर तीन जगहों से टूट गया। मुझे याद है मेरे बड़े भाई अजय देवगन और मेरे दोस्त अभिषेक मेरे साथ थे, वे ही मुझे अस्पताल ले गए थे। विवेक ओबेरॉय ने एक साक्षात्कार में कहा कि, मुझे बहुत दर्द हो रहा था और मेरे टूटे हुए पैर से खून बह रहा था।

ये भी पढ़ें: साउथ फिल्मों से सहज नहीं है रणवीर सिंह, फिल्म ‘राक्षस’ से हुए बाहर

डायरेक्टर मणिरत्नम को पड़ा दिल का दौरा

गौरतलब है कि, विवेक के एक्सीडेंट वाले दिन एक और चौंकाने वाली घटना हुई थी। विवेक की दुर्घटना को लेकर डायरेक्टर मणिरत्नम काफी सदमे में थे। विवेक ने कहा कि, मुझे पता लगा कि मेरा एक्सीडेंट देखने के बाद मणि अन्ना को दिल का दौरा पड़ा था। जब हम दोनों अस्पताल में रिकवर हो रहे थे तो अभिषेक बच्चन और अजय देवगन लगातार मेरे साथ थे। विवेक ओबेरॉय याद करते हुए कहते हैं कि, वे दोनों बहुत हंसी मजाक मजाक करते थे और मुझे दवा देकर खुश करते थे। हालांकि, उनको पूरी तरह से ठीक होनें में 4 महिने का समय लग गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें