Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबिहाररोहतास में भीषण सड़क हादसा, टेम्‍पो-पिकअप की जोरदार टक्कर में दो की...

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, टेम्‍पो-पिकअप की जोरदार टक्कर में दो की मौत

Rohtas Road Accident, : बिहार के रोहतास जिले में टेम्पो और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा सासाराम-आरा रोड पर नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास हुआ।

घायलों के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए नोखा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि सासाराम-आरा रोड पर एक अनियंत्रित पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की शिकार महिलाएं और घायल नोखा थाना क्षेत्र के पेनार और गोपालपुर गांव के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 4 मजदूरों की मौत

डंपर की टक्कर में दो लोगों ने गंवाई जान

इससे पहले रोहतास के टेकरी गेट के पास एक डंपर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 23 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा चेनारी थाना क्षेत्र में हुआ था।  टक्कर के बाद डंपर पलट गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें