Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशश्रद्धालुओं ने भारी मन से दी मां को विदाई, घाटों पर उमड़ी...

श्रद्धालुओं ने भारी मन से दी मां को विदाई, घाटों पर उमड़ी लोगों की भीड़

Guwahati News : पूरे देश के साथ गुवाहाटी में भी दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया है। जो दो दिनों तक चलेगा। बता दें, राजधानी गुवाहाटी के विभिन्न घाट जैसे लाचित घाट, सुनचाली घाट, पांडू घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही बड़ी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान वहां पांडू घाट पर क्रेन की व्यवस्था की गई है जिसकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया जा रहा है। बता दें, गुवाहाटी के विभिन्न घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन दो दिनों तक चलेगा।

बड़ी मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए क्रेन की व्यवस्था

वहीं छोटी मूर्तियों का विसर्जन शनिवार से ही शुरू हो गया था। विसर्जन के अवसर पर प्रशासन की ओर से गुवाहाटी के सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर दिया गया है। बता दें, पांडू घाट को सबसे पुराना घाट माना जाता हैं। यहां पर सिर्फ इलाके की ही नहीं गुवाहाटी के अन्य हिस्सों से प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए जाती हैं। बड़ी मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए क्रेन की व्यवस्था हैं। विसर्जन के लिए घाटों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Guwahati News : घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम  

घाटों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की है। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, दमकल वाहिनी, जीएमसी, चिकित्सा सेवा, सिविल सर्विस, पुलिस, आरपीएफ जवान, विद्युत विभाग, स्वयं सेवक व प्रशासनिक विभाग को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बता दें, इस विसर्जन को ध्यान में रखते हुए विसर्जन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मां दुर्गा विसर्जन के मद्देनजर दुर्गा पूजा समितियों में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसके तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त समिती को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें