Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUtter Pradesh News : एक ही घर में रहस्यमयी तरह से लग...

Utter Pradesh News : एक ही घर में रहस्यमयी तरह से लग रही आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Utter Pradesh News: जनपद के सिकंदरपुर गांव में दो दिन से एक ही घर में लग रही रहस्मयी आग चर्चा का विषय बनी हुई है। इस आगजनी की घटनाओं से हो घर वाले काफी परेशान हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि, अब तक क़रीब 40 बार घर के अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटना हुई हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

लगातार आग लगने का सिलसिला जारी

बता दें, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सूर्यभान सिंह के घर में सोमवार सुबह से अब तक लगभग 30 से 40 बार अचानक अलग अलग जगहों पर आग लगने की घटना हो चुकी है। जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। वहीं,परिवार के मुखिया सूर्य भान सिंह का कहना है कि, उनके घर में आग लगने का रहस्यमय सिलसिला लगातार जारी है। आग लगने से घर के पर्दे, कपड़े आदि सामान जलकर खाक हो गए हैं। उनका परिवार डर व दहशत के कारण दो दिन से परेशान है।

तो वहीं, सिकंदरपुर ग्राम प्रधान डब्बू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, बार बार आग लगने की घटना होने के डर से उनके घर का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया गया है, फिर भी रहस्यमय तरीके से घर में अलग-अलग जगहों पर आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन

Utter Pradesh News:  मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पीड़ित के बेटे अंकित सिंह का कहना है कि, उन्हें अंधविश्वास पर कभी भरोसा नहीं रहा, फिर भी उनके घर में बार-बार अचानक कही भी आग लगने से लोगों में डर का माहौल है। यहां तक कि, सूटकेस व अलमारियों के अंदर रखे कपड़ों में अचानक धुंआ उठता है, फिर जलने लगते हैं। इसके अलावा गाड़ियों की चाभियां टेढ़ी हो जाती है और इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने आप टूट जा रहे हैं। जिसके डर से उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। हालांकि, आग लगने के इस रहस्यमयी कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें