Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डRajasthan News : मां ने अपने दो साल के बेटे के साथ...

Rajasthan News : मां ने अपने दो साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rajasthan News : खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र स्थित बघाना गांव में एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि, पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी।

थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार रात सूचना मिली कि कोटकासिम से पांच किलोमीटर दूर बघाना गांव में ममता पत्नी अमित ने अपने दो साल के बेटे लव्यांश के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा और कोटकासिम अस्पताल की मोर्चरी में रखा। इसके बाद हरियाणा के बावल जिले के पनवाड़ गांव में महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी गई।

मृतका के देवर ने दी जानकारी  

जानकारी देते हुए महिला के देवर रविंद्र ने बताया कि, उसकी भाभी ममता और भतीजा लव्यांश रविवार रात आठ बजे से घर में नहीं दिखे। इसके बाद परिजनों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। रात एक बजे वह अपने घर के पीछे बने तूडे के छप्पर में गया तो उसे भाभी और भतीजा दोनों फंदे से लटके मिले। जिस पर फौरन कोटकासिम पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: सरकार की इस पहल से आत्मनिर्भर बन रहीं छात्राएं, उज्ज्वल हो रहा भविष्य

Rajasthan News: शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम     

थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार सुबह छह बजे ममता के पिता हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि ममता की शादी 15 मई 2019 को बघाना गांव में अमित के साथ हुई थी। मृतका मूल रूप से बावल हरियाणा के पनवाड़ गांव की रहने वाली थी। ममता का पति अमित और ससुर जय सिंह दोनों ही खेती बाड़ी का काम करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें