Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशAuraiya News : आक्रोशित कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, पुरानी पेंशन...

Auraiya News : आक्रोशित कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, पुरानी पेंशन की मांग की

Auraiya News : यूपीएस व एनपीएस के विरोध में व पुरानी पेंशन की माँग को लेकर कर्मचारियों के संगठन अटेवा (आल टीचर्स इम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। उद्योग नगरी दिबियापुर से होकर बाइक रैली के द्वारा सैंकड़ों कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। बता दें, इस रैली में अटेवा के समर्थन में तमाम कर्मचारी संगठन सहयोग में शामिल हुए और एक स्वर में पुरानी पेंशन की मांग की।

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर की रैली 

दिबियापुर के पावनी गेस्ट हाउस से आक्रोश रैली की शुरुआत हुई। इसके बाद तमाम कर्मचारी बाइक रैली के साथ जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे। अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM हरिश्चन्द्र को दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि, नई पेंशन योजना (एनपीएस) के दुष्परिणाम को लेकर प्रदेश में लगभग 14 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। तमाम कर्मचारियों को NPS के तहत 800 से लेकर 1200 तक पेंशन मिल रही है जो कि अन्याय पूर्ण है।

वहीं अब केंद्र सरकार ने भी माना है कि, NPS व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है इसलिए नई व्यवस्था यूपीएस लेकर आई है। लेकिन यूपीएस तो एनपीएस से भी ज्यादा नुकसानदेह है। इसलिए देश भर में कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा में बोले रक्षा मंत्री, JMM का मतलब ‘जमकर मलाई मारो’

सफाई कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन  

महामंत्री राशिद सिद्दीकी, मंत्री अमित पाल, अमित विसरिया व के के गौतम, देवेन्द्र राजपूत, इंद्रजीत, अमर सिंह, अजय पाल, शैलेन्द्र, सीमा पाल, अलका यादव, शिल्पी, पूनम कमल, लाखन सिंह, महेश, प्रीति शाक्य, सुनील कुमार, माहेश्वरी प्रसाद सिंह (शर्मा गुट), सफाई कर्मचारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र, धर्मेद्र अम्बेडकर व आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। आक्रोश रैली में सफाई कर्मचारी संघ, नर्सेस ,फार्मासिस्ट, यूटा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ व प्रोटोन आदि संगठन ने भी समर्थन दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें