Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनMumbai: तलाक की चर्चा पर अभिषेक ने लगाया विराम , कही ये...

Mumbai: तलाक की चर्चा पर अभिषेक ने लगाया विराम , कही ये बात

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय Aishwarya Rai और अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan के रिश्तों में काफी दिनों से खटास की चर्चा चल रही थी। अनंत अंबानी की प्री वेडिंग से लेकर शादी के सभी फंक्शन में दोनों को अलग- अलग देखा गया।

तलाक को लेकर किया खुलासा  

बता दें, फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan करीब आए। कुछ समय तक साथ रहने के बाद साल 2007 में उन्होंने शादी कर ली। अब उनकी शादी को 17 साल हो गए हैं। लेकिन अब एश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया है कि, दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती थी।

दोनों के बीच होते थे झगड़े 

साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक और ऐश्वर्या से पूछा गया था कि, उनके बीच कितने झगड़े होते हैं। ऐश्वर्या ने इस बात पर सहमति जताई थी कि वे हर दिन लड़ते हैं। हालांकि, अभिषेक ने तब सफाई देते हुए कहा था कि ‘यह सिर्फ अपने विचार व्यक्त करने जैसा था। कोई झगड़ा नहीं होता। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं था, बल्कि एक स्वस्थ लड़ाई थी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो उस रिश्ते में कोई मजा नहीं होता।’

वहीं ऐश्वर्या से पूछा गया कि, क्या अभिषेक ने भी कहा था कि आप दोनों रोज लड़ते हैं, इसमें कितनी सच्चाई है? ऐश्वर्या ने कहा, ‘जब मैं कहती हूं कि हम 10 साल से साथ हैं तो मेरा यही मतलब है। तो हम शादी से पहले से एक जैसे ही हैं।’

ये भी पढ़ें: लंदन की सड़कों पर घूमती दिखीं Parineeti Chopra, के साथ नजर आए इंफ्लुएंसर राजीव अदातिया

तलाक की चर्चा पर अभिषेक ने लगाया विराम 

इस बीच, कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह थी कि, ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो गए हैं। तब इन दोनों के फैंस को उम्मीद थी कि इनके बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा। हालांकि, इसके बाद जब एक बार फिर अनंत और राधिका की शादी में ये दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आए तो एक बार फिर इनके अलग होने की अफवाहें उड़ीं। आखिरकार अब अभिषेक ने इन बातों को अफवाह बताते हुए उन पर विराम लगा दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें