CM Yogi बोले- राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एक होंगे, बंटेंगे तो कटेंगे

28
chief-minister-yogi-unveiled-the-statue-of-rashtraveer-

आगराः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सोमवार को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) के दर्शनों के पश्चात् आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर (Durgadas Rathore) की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नही होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।

याद दिलाया काकोरी ट्रेन एक्शन

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण किया। योगी ने जनसभा में मौजूद लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधे-राधे कहकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर को नमन कर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि यह प्रतिमा 10 वर्षों से मेरा इंतजार कर रही थी। उनका आशीर्वाद मुझ पर आया। मुझे भी यहां आने का अवसर मिला जब कृष्ण कन्हैया का जन्म हो रहा है। हम लोग आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण ऐसे समय कर रहे हैं, जब हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज काकोरी ट्रेन कांड का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं।

देश की आजादी में 9 अगस्त 1925 को लखनऊ में पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाकउल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने ट्रेन कांड को अंजाम देकर उस समय अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। उस समय ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों को 4600 रुपये मिले थे। लेकिन अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने और सजा देने में 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी भारत का स्वतंत्रता संग्राम कमजोर नहीं पड़ा। यह हमारा सौभाग्य है कि भारत माता के इन महान सपूतों ने विदेशी शासन की नींव हिलाने के लिए निरंतर काम किया। उन्हें शरण देने के लिए, उनका सम्मान करने के लिए, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए और उन्हें याद करने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष के बहाने हम भारत के सभी राष्ट्र नायकों, राष्ट्र नायकों का सम्मान कर रहे हैं। सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले बहुत से लोग थे। लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं।

हमारे क्रांतिकारियों ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत

एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। इसी श्रद्धा के भाव को और मजबूत करने के लिए मैं आया हूं। योगी ने कहा कि हम इतिहास जानते हैं। औरंगजेब का भी इस आगरा से कुछ नाता था। इसी आगरा में ही हिंदू साम्राज्य के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रहोगे। हम तुम्हें हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं करने देंगे। औरंगजेब ने कई बार प्रयास किया लेकिन कब्जा नहीं कर पाया। क्योंकि जहां राष्ट्रवादी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर हों, वहां कोई विदेशी आक्रमणकारी कैसे कब्जा कर सकता है। ऐसा ही हुआ, लेकिन औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था। उसने चाल चली। उसने महाराजा दशरथ सिंह से संधि कर ली। उसने कहा कि हम जोधपुर राज्य में कुछ नहीं करेंगे। आप हमारा सहयोग करें। उसने उन्हें लालच दिया और कहा कि अफगानी हिंदुस्तान पर कब्जा होने वाला है। आपको मोर्चा संभालना होगा।

यह भी पढ़ेंः-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने ब्रजवासियों को दी करोड़ों की सौगात

राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद ने काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। उस समय अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी। ट्रेन एक्शन में इन क्रांतिकारियों को मात्र 4 हजार 600 रुपये मिले थे। अंग्रेजों ने इन्हें गिरफ्तार करने और सजा देने में 10 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इसके बाद भी आजादी की लड़ाई कमजोर नहीं पड़ी। सीएम योगी ने आगरावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा- आगरा की धूल-धूसरित और कण-कण में भगवान कृष्ण बसते हैं। यहां कला है, आस्था है, विश्वास और समर्पण है। यह विश्वास और आस्था, कला-संस्कृति राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़े।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)