Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशBadaun Double Murder: जावेद पर 25000 का इनाम घोषित, मासूमों पर 23...

Badaun Double Murder: जावेद पर 25000 का इनाम घोषित, मासूमों पर 23 बार किया था वार

Badaun Double Murder, बदायूंः उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वह दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद से फरार है। जावेद मुख्य आरोपी साजिद का भाई है। हालांकि दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या करने मुख्य आरोपी साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया था। जबकि दूसरे आरोपी जावेद की पुलिस तलाश कर रही है।

साजिद अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे मांगने पीड़ितों के घर गया था, जबकि जावेद कथित तौर पर बाहर उसका इंतजार कर रहा था। मासूम लड़कों की हत्या करने के बाद जब साजिद बाहर निकला तो जावेद उसे बाइक पर बैठाकर भाग गया। दावा किया जा रहा था कि साजिद की पत्नी गर्भवती हैं और डिलीवरी के लिए अस्पताल में हैं, लेकिन पता चला है कि वह गर्भवती हैं ही नहीं।

आरोपियों की मां ने कही ये बात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने कहा, वह पिछले 15 दिनों से बिनावर इलाके में अपने मायके में रह रही है। इस बीच, बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आरोपियों की मां नाजरीन ने कहा कि उनके बेटों को उनके कृत्यों का परिणाम भुगतना पड़ा। उन्होंने बताया, मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे उन बच्चों के लिए बहुत दुख है जिनकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें..UP: सगे भाइयों की हत्या करने वाला नाई पुलिस एनकाउंटर में ढेर

धारदार हथियार से काटकर की हत्या

बाबा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ठेकेदार हैं। उनके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे आयुष (13), अहान (06) और पीयूष हैं। संगीता घर के नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है। जावेद उर्फ साजिद विनोद के घर के सामने सैलून चलाता था। मंगलवार शाम विनोद और साजिद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हालांकि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। देर शाम विनोद किसी काम से घर से बाहर था और उसकी पत्नी संगीता पार्लर में थी। इसी बीच साजिद घर में घुस आया और दूसरी मंजिल की छत पर आयुष और अहान की धारदार उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी।

23 बार धारदार हत्या से किया हमला

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद ने आयुष और अहान पर कुल 23 बार हमला किया था। बच्चों की गर्दन काटने के बाद साजिद ने उनकी पीठ, छाती, हाथ और पैरों पर भी कई वार किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आयुष पर 14 और अहान के शरीर पर 9 निशान मिले। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद को कुल 3 गोलियां लगी थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें