Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशDiwali 2023: ऑनलाइन भी मिलेंगी गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम कर...

Diwali 2023: ऑनलाइन भी मिलेंगी गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम कर रहा तैयारी

Diwali 2023: झांसी: बिजौली क्षेत्र में स्थित नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला में गौवंश के गोबर से हवन सामग्री, गोबर की लकड़ी, दीपक और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इस गौशाला में वर्तमान समय में लगभग 700 गौवंश रखे गए हैं और नगर निगम इस गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग भी लगातार कर रहा है। इसी प्रयोग के तहत गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाने काम किया जा रहा है।

उपलब्ध कराए गए आवश्यक उपकरण

पिछले वर्ष दीपावली (Diwali 2023) पर गोबर से लक्ष्मी गणेश और दीपक बनाकर बेचने का नगर निगम का प्रयोग काफी सफल हुआ था। इन उत्पादों की बिक्री के लिए नगर निगम में काउंटर शुरू किया गया था और इन्हें खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती दिखाई दी थी। इस बार मूर्तियों, दीपक और अन्य सामग्रियों के उत्पादन की मात्रा बढाने की तैयारी नगर निगम कर रहा है। इसके लिए आवश्यक उपकरण भी यहां उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-दीपावली पर आसान होगा हिमाचल जाना, अतिरिक्त बसें चलाएगा HRTC

ऑनलाइन भी हो सकेगी बिक्री

नगर निगम इस बार दीपावली से पूर्व गोबर के इन उत्पादों की बिक्री के लिए काउंटर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही नगर निगम का प्रयास है कि ऑनलाइन माध्यम से भी इन उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सके। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने निर्देश दिए हैं कि हवन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश और गोबर की बिक्री के काउंटर शुरू किए जाएं और शहर के लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाए। इसके लिए नगर निगम ने योजना तैयार करना शुरू कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें