Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गरज के साथ...

नोएडा में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

rain-in-noida

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में तेज धूप के बाद गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम होते ही घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले 29 मार्च को भी शहरवासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। इससे तापमान में गिरावट आई है। साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है।

ये भी पढ़ें..Ram Navami 2023: रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा, हावड़ा-वडोदरा में पथराव के बाद फूंके वाहन

नोएडा में सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम के समय हवा की रफ्तार काफी तेज कररीब 50 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। बारिश की कम होने के साथ हवा की स्पीड भी कम हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों के लिए दो दिन का अलर्ट जारी किया है। गरज के साथ इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 31 मार्च यानी शुक्रवार को इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा एक अप्रैल को भी यहां बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी। आने वाले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। नोएडा के कई इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कई स्थानो से फाल्ट की जानकारी भी मिली है। जिसे बारिश कम होने के साथ शट डाउन लेकर ठीक किया जा रहा हे। वहीं शहर की प्रमुख सड़क चिल्ला बार्डर से महामाया फ्लाईओवर, एमपी-1,2 और 3 के अलावा डीएससी रोड पर यातायात थोड़ा स्लो चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें