Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़अब तक 91.15 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद, 31 जनवरी तक...

अब तक 91.15 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद, 31 जनवरी तक चलेगा अभियान

kharidi-dhan
kharidi-dhan

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में धान खरीद का महाभियान निरंतर जारी है। 01 नवंबर 2022 से शुरू हुई धान खरीद का यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से 10 जनवरी शाम 5.30 बजे तक 91.15 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। धान खरीद के एवज में राज्य के 21.17 लाख किसानों को 18,766 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीद के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक लगभग 78.15 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 66.20 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 11 जनवरी को 40 हजार से अधिक किसानों से 1.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 14 हजार टन धान की भी खरीद हुई है। आगामी दिवस की धान खरीद के लिए 50 हजार से अधिक टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये लगभग 4 हजार 389 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें..घने कोहरे की चादर में लिपटी देश की राजधानी दिल्ली, वायु…

उल्लेखनीय है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2616 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीद की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें