Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशडेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, किया नगरपालिका...

डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, किया नगरपालिका का घेराव

हुगलीः श्रीरामपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के खिलाफ शनिवार को भाजपा की श्रीरामपुर सांगठनिक जिला इकाई के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहन अदक के नेतृत्व में शनिवार को सड़क पर उतरे और श्रीरामपुर नगरपालिका का घेराव कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का एक बैरिकेड तोड़ दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

बाद में जिलाध्यक्ष मोहन अदक के नेतृत्व में महासचिव शशि सिंह, कार्याालय सचिव मनोज सिंह सहित भाजपा के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन गिरधारी साहा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द श्रीरामपुर नगरपालिका क्षेत्र में डेंगू प्रतिरोधक उपाय करने का अनुरोध किया।

भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के अध्यक्ष मोहन अदक ने कहा कि राज्य भर में तकरीबन 50,000 लोग डेंगू से पीड़ित हैं श्रीरामपुर में पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। ऐसी स्थिति में भाजपा चुप नहीं बैठेगी। तृणमूल कांग्रेस के नेता जांच एजेंसियों के डर से अपने पैसों को ठिकाने लगाने में लगे हैं उनके पास डेंगू पर ध्यान देने की फुरसत नहीं है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें