Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशशक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी के किये दर्शन-पूजन

शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी के किये दर्शन-पूजन

बलरामपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी जी का पूजन किया। इसके अलावा शारदीय नवरात्रि पर लगने वाले मेलें की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का काफिला देवीपाटन मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के उपरांत गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की पूजन कर देश व प्रदेश के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें..गुजरात में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मुख्यमंत्री शक्ति पीठ से 2.20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें