Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियाकानूनी पचड़े में उलझे Elon Musk, नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के उल्लंघन का...

कानूनी पचड़े में उलझे Elon Musk, नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के उल्लंघन का लगा आरोप

सैन फ्रांसिस्कोः माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की 44 अरब डॉलर की डील फाइनल होने से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कानूनी पचड़े में उलझ गए हैं। दरअसल एलन मस्क ने पिछले दिनों इस डील पर अस्थायी रोक को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने इसकी वजह फर्जी ट्विटर अकाउंट बताई। ट्विटर ने एलन मस्क के इन कदमों को आंतरिक नियमों का उल्लंघन माना है। ट्विटर लीगल टीम का आरोप है कि एलन मस्क ने कुछ ट्वीट के जरिए कंपनी के साथ हुए नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है।

एलन मस्क ने हाल ही में कहा था कि फेक अकाउंट्स का डेटा नहीं मिलने तक इस डील को होल्ड कर दिया गया है। डील के अधर पर होने का खुलासा होने के बाद ट्विटर के शेयर में करीब 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ट्विटर ने हाल ही में अपनी फाइलिंग में खुलासा किया है कि 2022 की पहली तिमाही में उसके मोनेटाइजेबल डेली एक्टिव यूजर्स में स्पैम अकाउंट (बॉट्स) की संख्या पांच फीसदी से कम हैं। मगर यह महज अनुमान है। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें..जमीन के विवाद में पति-पत्नी ने लोहे के रॉड से हमला…

इसके बाद मस्क ने कहा था- ट्विटर पर स्पैम या फेक अकाउंट क्या वाकई पांच प्रतिशत से कम हैं, इसकी सही गणना का विवरण सामने नहीं आया है। इसके मिलने तक यह डील होल्ड पर रहेगी। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। अब इस कानूनी नोटिस पर दुनिया भर की नजर है। बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्विटर अधिग्रहण सौदा रद्द होने जा रहा है?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें