Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियायूक्रेन का साथ देने वाले नाटो देशों को रूस की खुली धमकी,...

यूक्रेन का साथ देने वाले नाटो देशों को रूस की खुली धमकी, कहा-मदद न रोकी होंगे तबाह

मॉस्कोः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अंतरराष्ट्रीय समस्या बनता जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की मदद पर नाटो देशों को तबाह करने की धमकी दी है। संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध न रुकने पर गरीब देशों में तबाही की आशंका जाहिर की है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में नाटो देश खुलकर यूक्रेन के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित नाटो देश लगातार रूस पर पाबंदियां भी लगा रहे हैं। अब रूस ने नाटो देशों को खुली धमकी दी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि यूक्रेन की मदद को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यदि नाटो देशों ने यूक्रन की मदद न रोकी तो रूस इन देशों को तबाह कर देगा। नाटो देशों के वाहनों व हथियारों को रूसी सेना नष्ट कर देगी। वैसे भी यह युद्ध गरीब देशों के लिए संकट का सबब बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध यदि तुरंत नहीं रुका तो गरीब देशों में तबाही की आशंका है।

ये भी पढ़ें..सीएम योगी बोले-बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा…

चेतावनी दी गयी है कि यह तबाही गरीब देशों में आर्थिक संकट से लेकर खाद्य और ऊर्जा संकट तक उत्पन्न कर सकती है। दुनिया को भूख और ईंधन के संकट से बचाने के लिए इस युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाना जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार अब तक यूक्रेन के 47 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि सिर्फ उनके ही देश में 16 हजार से अधिक लोग शरणार्थी के रूप में आ चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें