569 दिनों बाद रिकवरी दर में आयी कमी, बीते 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मिले मरीज

0
31

नई दिल्लीः भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,145 नए मामले सामने आए, जबकि 289 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को साझा किए। देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गई है। तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,706 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,71,471 हो गई है।

भारत में कोरोना के 84,565 सक्रिय मामले हैं, जो 569 दिनों में सबसे कम है। इसी के साथ देशभर में कुल 12,45,402 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 66.28 करोड़ हो गए। कोरोना की बीते 24 घंटे में 62,06,244 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 136.66 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,43,67,288 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

यह भी पढ़ें-गिरिराज सिंह बोले-छावनी परिषद से ब्रिटिश नाम हटाने का निर्णय सरकार का सराहनीय कदम

मंत्रालय के अनुसार, 17.21 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27.36 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 53.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.63 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ हैं। वर्तमान में वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की संख्या बढ़कर क्रमश: 273,668,314, 5,344,177 और 8,635,127,558 हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)