Tuesday, October 29, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्ड‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-यह औरतों के...

‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-यह औरतों के साथ ही क्यों होता है?

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में परिचय निक जोनस की वाइफ कहकर दिया है। अपना ऐसा परिचय देखकर प्रियका चोपड़ा अपना ऐसा परिचय देखकर भड़क गईं और उन्हें आश्चर्य भी हुआ। जिसके बाद प्रियंका ने अपनी इंस्टास्टोरी पर इसका जिक्र करते हुए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल पूछा है कि आज भी यह औरतों के साथ ही क्यों होता है? दरअसल, प्रियंका चोपड़ा, ‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़क गईं हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसे कुछ रिपोर्ट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिनमें उन्हें ‘निक जोनस की पत्नी’ कहा गया था। इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-बहुत ही दिलचस्प है कि मैं दुनिया की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूँ और मुझे फिर भी वाइफ ऑफ..कहकर बुलाया जाता है। प्रियंका ने आगे लिखा कि कृपया, जवाब दीजिए कि औरतों के साथ आज भी ऐसा क्यों होता है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी ( इंटरनेट मूवी डाटाबेस)लिंक जोड़कर रखना चाहिए?

यह भी पढ़ें-बारह महीनों के विशेष दान

इसके साथ ही अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है। गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है।वह एक शानदार अभिनेत्री – निर्माता होने के साथ-साथ ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बैस्डर’ भी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें