Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियायूएस में सिटी परेड में घुसा अनियंत्रित वाहन, पांच लोगों की मौत,...

यूएस में सिटी परेड में घुसा अनियंत्रित वाहन, पांच लोगों की मौत, 40 घायल

वॉशिंगटनः अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के एक शहर वौकेशा में एक वार्षिक अवकाश परेड में एक अनियंत्रित वाहन भीड़ में घुस गया। उससे कुचलकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर, वुकेशा शहर के अधिकारी ने कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि पांच लोग मारे गए हैं और 40 से अधिक घायल हैं। हालांकि, अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने पर ये संख्या बदल सकती है। कई लोग खुद अपने वाहन से अस्पताल पहुंचे है। पुलिस विभाग ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिल्वौकी महानगरीय क्षेत्र के वौकेशा में रविवार को, जब एक एसयूवी बैरियर को तोड़कर उस सड़क पर जा घुसी, जहां क्रिसमस परेड हो रही थी। एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। पुलिस ने आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया है और जनता से अगली सूचना तक डाउनटाउन क्षेत्र में आने से बचने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें-धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट से आयी बुरी खबर, इस अभिनेत्री का हुआ असमय निधन

वौकेशा के पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने कहा कि वाहन की चपेट में आने वालों में कुछ बच्चे भी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वौकेशा के मेयर शॉन रेली ने कहा कि यह शहर के लिए एक दर्दनाक समय है, और इस घटना को मूर्खतापूर्ण कार्य बताया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें