Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डजल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं मौनी राॅय, इस...

जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं मौनी राॅय, इस बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे

मुंबईः अभिनेत्री मौनी राॅय ने कड़ी मेहनत की बदौलत बाॅलीवुड में अपनी खास जगह बनायी है। उन्होंने बेहद कम समय में ही टीवी कलाकार से बाॅलीवुड तक का सफलतापूर्वक सफर पूरा किया। मौनी राॅय ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे पर साल 2007 में धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिक के साथ ही कई फिल्मों में भी अभिनय किया।

मौनी राॅय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब ऐसी खबरें मिल रही हैं कि अभिनेत्री मौनी राॅय जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने इस खबर की पुष्टि की है। मौनी राॅय दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेंगी। मौनी और सूरज काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें कई बार स्पाॅट भी किया गया है।

यह भी पढ़ें-सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, चार जिलों को मिले नये पुलिस…

बताया जा रहा है कि मौनी राॅय अपने बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार का विवाह जनवरी 2022 में दुबई में ही होगा। खबरों के मुताबिक मौनी की मां ने अभिनेत्री मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता-पिता से भेंट कर विवाह को लेकर चर्चा की। अभिनेत्री मौनी रॉय के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और अलिया भट्ट भी दिखायी देंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें