विशेष Featured

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवसः घर की नींव होते हैं बुजुर्ग, जानें कब से हुई इसकी शुरूआत

international-older-day1

बीजिंगः बुजुर्गों की देखभाल कैसे करें आज के समय में यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है। बुजुर्गों से प्यार करना और उनका सम्मान करना न केवल जीवन स्तर पर, बल्कि आध्यात्मिक स्तर पर भी जरूरी है। बड़े बुजुर्ग को हमारे देश में घर की नींव समझा जाता है और उनके आशीर्वाद को किसी भी काम में बड़ा सहायक माना जाता है। बुजुर्गों को भोजन और कपड़ों की चिंता न करने देने के आधार पर उनकी शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और खुशी पर भी ध्यान देना चाहिए। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा पारंपरिक गुण है। हमें इसे विरासत के रूप में ग्रहण करना और अच्छी तरह से इसका विकास करना चाहिए और बुजुर्गों के अपने स्वर्णिम वर्ष को शांति से बिताने और अधिक खुशी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। वर्तमान परिवेश में हालात काफी बदल गए हैं। कई जगहों पर वृद्धजनों को अपनी संतानों द्वारा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान दिलाए जाने के लिए जागरुक किया जाता है।

कब हुई अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की शुरूआत
बढ़ती उम्र की समस्या पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें 1991 से प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस निर्धारित किया गया। बढ़ती उम्र की समस्या के निपटारे के लिए संयुक्त राष्ट्र और चीन, जापान, स्वीडन, फ्रांस जैसे कई देशों ने कुछ अपेक्षाकृत पूर्ण बढ़ती उम्र वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों की स्थापना की और प्राकृतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के दोनों पहलुओं से बढती उम्र की समस्या पर व्यापक शोध को बढ़ावा दिया। संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक उम्र की कुल जनसंख्या के 7 प्रतिशत से अधिक होने वाले या 60 वर्ष से अधिक उम्र की कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत से अधिक होने वाले देश को बूढ़ा देश कहा जाता है। कुछ अफ्रीकी देशों को छोड़कर, लगभग सभी देशों की जनसंख्या संरचना अब वृद्ध हो रही है। दुनिया के 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में, 60 से अधिक ने बुढ़ापा में प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें-जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं मौनी राॅय,...

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम
2021 में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम ‘सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी’ है जो वृद्ध व्यक्तियों द्वारा डिजिटल दुनिया में पहुंच और सार्थक भागीदारी की जरूरत की पुष्टि करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)