Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeखेलक्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट: आनंद ने गैरी कास्परोव को हराया

क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट: आनंद ने गैरी कास्परोव को हराया

ज़ाग्रेब: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट में रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव पर जीत दर्ज की। सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद ने ब्लिट्ज स्पर्धा के चौथे दौर में कास्परोव को आधे घंटे में हरा दिया। हालांकि, भारतीय ग्रैंडमास्टर को इयान नेपोम्नियाचची के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

इस हफ्ते की शुरुआत में, आनंद ने प्रतिस्पर्धी शतरंज में वापसी पर डच ग्रैंडमास्टर जोर्डन वैन फॉरेस्ट को हराया था। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद, जो लगभग 17 महीनों में अपना पहला ओवर-द-बोर्ड गेम खेल रहे थे, उन्होंने क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत के साथ शुरुआत की।

यह भी पढ़ें-व्हाइट सिल्क ड्रेस, हाई हील्स के साथ प्रियंका चोपड़ा का हाॅट लुक कर देगा दीवाना

हालांकि, भारतीय चैंपियन को रूस के इयान नेपोमनियाचची के साथ ड्रॉ करने से पहले दूसरे दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि ज़ाग्रेब रैपिड और ब्लिट्ज का आयोजन 7 से 11 जुलाई तक क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर का तीसरा चरण है और इसमें 37,500 अमरीकी डालर के प्रथम पुरस्कार के साथ कुल 150,000 अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें