Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeखेलगोपीचंद बोले- भारत के लिए यादगार रहेगा टोक्यो ओलंपिक

गोपीचंद बोले- भारत के लिए यादगार रहेगा टोक्यो ओलंपिक

इंफाल: भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा है कि टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए यादगार रहेगा। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एनएसयू), मणिपुर ने फिजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता के साथ ‘टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत की यात्रा एवं उम्मीद’ विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया।

इस वेबिनार में पद्म भूषण और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पुलेला गोपीचंद मुख्य अतिथि थे। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय एथलीटों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ऐतिहासिक और भावुक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। गोपीचंद ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि यह ओलंपिक भारत के लिए यादगार रहेगा और एथलीट बड़ी संख्या में पदकों के साथ वापसी करेंगे।

उन्होंने शीर्ष पदक विजेता देशों में से एक बनने के लिए, महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए जमीनी स्तर पर कोचिंग और प्रशिक्षण में सुधार के महत्व पर भी जोर दिया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के कुलपति आरसी मिश्रा, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने की।

कुलपति ने कहा कि युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा पीएम मोदी के खेल को राष्ट्रीय एकता, वास्तविकता के एक महान साधन के रूप में उपयोग करने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। खिलाड़ी खेलों में उपलब्धि, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट 2020 टोक्यो ओलंपिक में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-लक्ष्मण बोले- श्रीलंका दौरा धवन के लिए अहम

इस वेबिनार में एथलीट, खेल वैज्ञानिक, प्रशासक, 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान वी. भास्करन, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और पूर्व ओलंपियन लंबी जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता एन. कुंजारानी देवी और राष्ट्रीय कोचिंग अकादमी, मलेशिया के उपाध्यक्ष डॉ. लिम बून हूई ने भी अपने विचार साझा किये।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें