मेंढक ने लिया मक्खी से पंगा, उसके बाद जो हुआ वीडियो में देखिए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मेंढक का मक्खी को पकड़ने का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देख वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। दरअसल, मेंढक के साथ ऐसा होता जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मक्खी उसके साथ ऐसा कर सकती है। हर दिन की तरह मेंढक पानी के बाहर आकर अपने शिकार की ताक में बैठा था। इसी दौरान मेंढक के सिर के ऊपर ढेर सारी मक्खियां उड़ रही होती हैं। हालांकि, मक्खियां मेंढक की पहुंच से बहुत दूर है। यह देख मेंढक लालच भरी निगाहों से उस पल के इंतजार में होता हैं। जब मेंढक अपनी शिकार तक पहुंच जाए। तभी एक मक्खी ऊपर से उड़ती हुई मेंढक के करीब पहुंच गई। यह देख मेंढक फूले नहीं समाता है और पलक झपकते ही मक्खी को पकड़ लेता है।

लेकिन जब मक्खी मेंढक को लेकर उड़ने लगती है। मेंढक खुद को बचाने कोशिश करता है। इसके बावजूद मेंढक अपनी पकड़ को बना नहीं पाता है। उस समय मक्खी मेंढक को हवा की सैर कराने लगती है। वीडियो देखने के बाद लोग मेंढक की जमकर हंसी उड़ा रहे हैं।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर मक्खी की जमकर तारीफ की है।