Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने लगाया आरोप, कहा-रामराज की बात करने वालों की सरकार में...

अखिलेश ने लगाया आरोप, कहा-रामराज की बात करने वालों की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस में हुई घटना पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां हाथरस जैसी वारदातें हो रही हैं और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामराज की बात करने वालों की सरकार में बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़ित बेटी से मिलने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। मैं खुद उस बेटी से मिलने जाऊंगा।

अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की जनता सपा की तरफ देख रही है। भाजपा सरकार ने सारी व्यवस्था खराब कर दी है। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कई भाजपा और बसपा नेताओं को सपा की सदस्यता भी ग्रहण करायी। इनमें पूर्व विधायक राम कृपाल कोल, कामता सिंह बघेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के संतोष कुमार, भाजपा के संजीव वर्मा, बसपा के परवेज उमर अहमद के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें-प्रियंका ने चाय श्रमिक के घर जाकर पी लाल चाय, केंद्र…

उन्होंने कहा कि हमने मंडियां बनाईं, सरकार उन मंडियों को समाप्त कर रही है। किसान को सिर्फ बाजार के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को बहुमत का घमंड हो गया है, हाथरस की घटना पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस जैसी घटनाएं हो रहीं और सरकार को किसी की परवाह नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कस्टोडियल एनकाउंटर हो रहे हैं। सरकार लोगों को सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स से डरा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें