Uncategorized

पाकिस्तान की जेल से मुक्त किए गए 80 मछुआरे, पहुंचे भारत

Pakistan वडोदरा: गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश के 80 मछुआरे रविवार को ट्रेन से वाघा बॉर्डर से वडोदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां राज्य मत्स्य पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और दो एसी लग्जरी बसों से वेरावल के लिए रवाना किया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी मछुआरों को 10 नवंबर की रात वाघा वार्डर में गुजरात सरकार के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद इन सभी को ट्रेन से वडोदरा भेजा गया। पाकिस्तानी (Pakistan) जेल से रिहा हुए मछुआरों में 59 गिर सोमनाथ जिले से, 15 देवभूमि द्वारका से, 2 जामनगर से, एक अमरेली से, 77 गुजरात से और तीन दीव से हैं। उनके देर शाम तक वेरावल पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही वे अपने-अपने घर पर दीपावली मनाएंगे।

अभी भी दो सौ जेल में

जानकारी के मुताबिक भारतीय मछुआरे कई बार मछली पकड़ने के लिए पाकिस्तान के जलक्षेत्र में घुस जाते हैं। इसके बाद पाकिस्तानी नौसैनिक उन्हें पकड़ कर जेल में डाल देते हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों और आपसी सहमति से इन 80 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की जेल से वापस भारत लाने में सफलता मिली है। ये सभी मछुआरे साल 2020 में पकड़े गए थे। फिलहाल करीब 200 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में सजा काट रहे हैं। यह भी पढ़ेंः-रहस्यमय बुखार से दहशत में लोग, प्लेटलेट्स में अचानक आती है गिरावट वाघा बॉर्डर पर मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक जिग्नेश कुमार, डॉ. ध्रुव दवे, कौशिक दवे, परवेज जिलानी, ओनराजा मकरानी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)