Home महाराष्ट्र Zika virus: लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या, इलाज जारी

Zika virus: लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या, इलाज जारी

new-Zika-virus-cases-found-in-pune

मुंबईः पुणे शहर जीका वायरस (Zika virus) के मरीजों की संख्या लगाता बढ़ती जा रही है । इस क्रम में गुरुवार को 7 नए जीकासंक्रमित लोग पाए गए। इससे शहर में जीका मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporation) ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

गर्भवती महिलाओं को तेजी से बना रहा शिकार

पुणे नगर निगम के मुताबिक, 7 नए जीका मरीजों में से 6 गर्भवती महिलाएं हैं। पुणे के दहानुकर कॉलोनी इलाके में 4 मरीज मिले हैं और उनमें से तीन गर्भवती महिलाएं हैं। खराड़ी इलाके में 3 गर्भवती महिलाएं जीका से संक्रमित हुई हैं। फिलहाल शहर में 73 जीका संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है, इनमें से ज्यादातर गर्भवती महिलाएं हैं। इसलिए पुणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक, जीका बीमारी एडीज मच्छर के कारण होती है।

यह भी पढ़ेंः-Diabetes के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें डायट प्लान

हालांकि यह बीमारी जानलेवा नहीं है, लेकिन जीका से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को इसका खतरा ज्यादा होता है और उनके होने वाले बच्चे के दिमाग पर इस बीमारी का असर होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।

स्वास्थ्य विभाग ने की ये अपील

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही जीका से संक्रमित मरीजों को सावधान रहने और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी गई है। जीका संक्रमण होने पर बुखार, शरीर पर चकत्ते, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version