Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशNepal Landslide : भूस्खलन की चपेट में आए 3 घर, 10 लोगों...

Nepal Landslide : भूस्खलन की चपेट में आए 3 घर, 10 लोगों की मौत

Nepal Landslide : मामला नेपाल का है जहां, रामेछाप जिले के शैलुंग में आज सुबह हुए भूस्खलन में तीन घर चपेट में आ गये और उन घरों में रहने वाले 10 सदस्यों की मौत हो गई। हालांकि, राहत बचाव कार्य में लगे सुरक्षाबलों ने 6 शवों को बरामद किया साथ ही और बाकी की तलाश में जुटे हैं।

6 शवों को किया गया बरामद  

बता दें, जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप के सूचना अधिकारी के अनुसार अब तक जिनका शव बरामद किया जा चुका है उनकी पहचान 57 वर्षीया उर्मिला पहाड़ी, 30 वर्षीय संदीप पहाड़ी, 11 वर्षीय संतोष पहाड़ी, 14 वर्षीय विज्ञान पहाड़ी, 30 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ और उनके 18 महीने के बेटे आयुष श्रेष्ठ के रूप में हु़ई है। वहीं जिला पुलिस कार्यालय के अलावा घटनास्थल के पास रहे टोकरपुर और दोरम्बा से पुलिस तथा सेना को खोज और बचाव के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

nepal-landslide

ये भी पढ़ें: Mp Rain Update : मध्‍यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Nepal Landslide : अंधेरी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त  

इस भूस्खलन की चपेट में शैलुंग के वार्ड नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाला अंधेरी नदी का कंक्रीट पुल भी बह गया है। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 3:35 बजे जिला पुलिस कार्यालय में सूचना मिली कि, भूस्खलन से गांव के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले टोकरपुर और दोरम्बा से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी थी। लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में देर हो गई क्योंकि रास्ते में अंधेरी नदी पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें