Uncategorized

आठ महीने में 3 लाख लोगों ने की नेरल-माथेरान टाॅय ट्रेन की सैर

train-toy-train-maharashtra_compressed

मुंबई: मध्य रेल के नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन से अप्रैल से दिसंबर-2022 के दौरान लगभग 3.04 लाख यात्रियों ने यात्रा की। साथ ही यात्री एवं पार्सल परिवहन से 2.24 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। मध्य रेल मुंबई मंडल के अनुसार मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के लिए माथेरान निकटतम और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन, जो 100 साल से अधिक पुरानी है, भारत के कुछ पर्वतीय रेलवे में से एक है। मध्य रेल ने 2019 में भारी बारिश के कारण बह गए नेरल-माथेरान ट्रैक को बहाल करने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। नेरल से अमन लॉज तक पहाड़ों को घुमावदार नैरो गेज लाइन आखिरकार तैयार हो गई और 22 अक्टूबर 2022 को लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। अमन लॉज और माथेरान के बीच शटल सेवा पहले से ही यात्रियों और पार्सल को परिवहन सेवा प्रदान कर रही थी। यात्रियों ने टॉय ट्रेन सेवाओं का उत्साह व उमंग के साथ स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें..17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, ट्वीट कर कही ये बात

मध्य रेल के अनुसार कुल 3,04,195 यात्रियों ने माथेरान जाकर पर्यटन का आनंद लिया है, जिसमें अप्रैल से दिसंबर-2022 की अवधि के दौरान अमन लॉज और माथेरान के बीच 2,76,979 और अक्टूबर से दिसंबर-2022 की अवधि के दौरान नेरल और माथेरान के बीच 27,216 यात्री शामिल हैं। अप्रैल से दिसंबर-2022 की अवधि के लिए अमन लॉज और माथेरान के बीच रुपये 1,86,63,348 और नेरल और माथेरान के बीच रुपये 34,26,672 अक्टूबर से दिसंबर-2022 की अवधि के लिए कुल राजस्व 2,20,90,020 रुपये अर्जित किया है।

इसके अलावा इस सेक्शन पर कुल 10,983 पैकेज पार्सल का परिवहन किया गया है, जिससे 3,04,325 रुपये का राजस्व दर्ज किया गया है। 7618 पैकेज अमनलॉज से माथेरान अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि में राजस्व 2,79823 एवं अक्टूबर से दिसंबर-2022 की अवधि के लिए नेरल और माथेरान के बीच 3,365 पैकेज, रुपये 24,502 का राजस्व दर्ज किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)