Home देश समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन, इस अहम डील...

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन, इस अहम डील को मिली मंजूरी

26 navy rafale

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है। भारत सरकार ने इंडियन नेवी को लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल (rafale) के चयन की घोषणा की है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। डसॉल्ट एविएशन ने यह जानकारी दी है।

यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल (rafale) ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक के विनिर्देशों के अनुकूल है। यह जानकारी डसॉल्ट एविएशन की ओर से भी आई है।

ये भी पढ़ें..CUET UG Result 2023 Out: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें टॉपर्स की लिस्ट

समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

गौरतलब है कि इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने मंजूरी दे दी है। इसके नौसेना में शामिल होने से ताकत के साथ-साथ सैन्य कौशल भी बढ़ेगा। भारतीय अधिकारियों द्वारा शुरू की गई कवायद का नतीजा बताया जा रहा है।

इससे समुद्र में भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी और भारत राफेल के दोनों संस्करणों (वायु और नौसेना) को अपने बेड़े में शामिल करने वाला शक्तिशाली देश बन जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल पहले ही खरीदे जा चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version