देश

Jharkhand: झारखंड में दस IAS अफसरों को मिली प्रोन्नति

रांचीः झारखंड सरकार ने दस IAS अफसरों को प्रोन्नति दे दी है। राजस्व विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्र को प्रोन्नति देते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि सेवानिवृत आइएएस संजय बिहारी अंबष्ट को वैचारिक प्रोन्नति दी गई है।

इन अफसरों को मिली प्रोन्नति

इसी तरह अमित प्रकाश को प्रोन्नति देकर श्रम, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का विशेष सचिव, अंजनी दुबे को प्रोन्नति देकर ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव, अंजनी दुबे को प्रोन्नति देकर ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव, गोपालजी तिवारी को प्रोन्नति देकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। प्रोन्नति के बाद गढ़वा डीसी के सचिव शेखर जमुआर को अगले आदेश तक वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। ये भी पढ़ें..लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज,आपका सुझाव हमारा संकल्प’ अभियान का किया आगाज

प्रशासनिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

साथ ही खूंटी के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार को प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है।वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव राजू रंजन राय को प्रोन्नति देते हुए झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)