Zero Shadow Day 2023: आज साया छोड़ देगा आपका साथ, दोपहर 12 बजे नहीं दिखेगी परछाई

11

zero-shadow-day

Zero Shadow Day 2023: कानपुरः आज देश में जीरो शैडो डे है। इस दिन देश में किसी भी चीज की कोई छवि नजर नहीं आएगी। आज दोपहर 12 बजे परछाई कुछ देर के लिए आपका साथ छोड़ देगी। यह जानकारी शुक्रवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि यह वह दिन है जब ऊर्ध्वाधर वस्तुओं की छाया गायब हो जाती है। बेंगलुरु में यह साल में दो बार होता है, एक उत्तरायण के दौरान और दूसरा दक्षिणायन के दौरान। 18 अगस्त को भारत में किसी भी चीज़ की परछाई दिखाई नहीं देगी, क्योंकि उस दिन शून्य छाया दिवस है।

उन्होंने बताया कि अक्सर लोग सोचते हैं कि हर दिन दोपहर के समय सूरज सीधे सिर के ऊपर आ जाता है और हमारी छाया की लंबाई शून्य हो जाती है। पर ये सच नहीं है। ऐसा साल में केवल दो दिन ही होता है, वह भी तब जब आप कर्क और मकर रेखा के बीच कहीं रहते हों। हमारी छाया की लंबाई क्षितिज के ऊपर सूर्य की ऊंचाई पर निर्भर करती है। दिन की शुरुआत में यह लंबी होती है और जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, छाया छोटी होती जाती है। दोपहर के समय हमारी परछाई सबसे छोटी हो जाती है। परंतु, प्रतिदिन दोपहर के समय छाया की लंबाई शून्य नहीं होती। पांडे ने बताया कि पृथ्वी जिस धुरी पर घूमती है वह अपनी कक्षा (जिसमें वह सूर्य की परिक्रमा करती है) से 23.4 डिग्री झुकी हुई है। ऋतु परिवर्तन, सूर्य का उत्तरायण और दक्षिणायन होना, दिन की लंबाई में वृद्धि आदि का यही कारण है।

ये भी पढ़ें..Rahul visit in Ladakh: दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचे राहुल…

यही कारण है कि आकाश में सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा से 23.4 डिग्री उत्तर की ओर तथा इतनी ही दूरी पर दक्षिण की ओर चला जाता है। आकाशीय भूमध्य रेखा से सूर्य के विस्थापन को क्रांति कोण या झुकाव कोण कहा जाता है। वर्ष के अलग-अलग समय में सूर्य की स्थिति बदलती रहती है और यह शून्य से 23.4 डिग्री उत्तर और इतनी ही दूरी से दक्षिण की ओर गति करता है। इस कारण सूर्य कर्क, विषुवत रेखा तथा मकर रेखा के ठीक ऊपर चमकने के कारण दोपहर के समय सूर्य सिर के ठीक ऊपर होता है। इसीलिए उन अलग-अलग तिथियों पर वहां किसी सीधी वस्तु की छाया की लंबाई शून्य हो जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)