‘मिस यू पापा’ लिखकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के परिवार पर लगाया ये आरोप

43

Youth commits suicide youth dies in love affair

 

हिसारः जिले के सदर थाना के गांव जाखोद खेड़ा के पास 23 वर्षीय युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक की पहचान कुलेरी गांव के बलविन्द्र के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जींद की एक लड़की से प्यार करता था। लड़की की दूसरी जगह शादी करके परिजनों ने उसे झूठे मामले में फंसा कर ब्लैकमेल किया और चार लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी वे परेशान करने लगे। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर लड़की सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक बलविन्द्र सिंह के पिता सत्यवान ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले जींद जिले से लड़की कुलेरी गांव में अपने परिचित से मिलने आती-जाती थी। इस दौरान लड़की की मुलाकात बेटे बलविन्द्र सिंह से हो गई थी। दोनों फोन पर बातें करने लगे। कुछ दिन बाद लड़की के परिजनों को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। लड़की के परिजन बेटे को ब्लैकमेल करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। बेटे बलविन्द्र सिंह ने यह घटना उसे बताई और उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में समझौता हो गया था।

समझौते से पहले लड़की की शादी हिसार के गांव में हो गई थी। इसके बाद भी लड़की बेटे को फोन करके ब्लैकमेल करती रही। इसके बाद लड़की के परिजन व लड़की के जीजा पैसों की डिमांड करने लगे। बलविन्द्र से चार लाख रुपये ले लिए और बाद में भी 10 लाख रुपये की और डिमांड की। बार-बार झूठे आरोप लगाने और पैसों की डिमांड से तंग आकर उनके बेटे बलविंद्र ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने नोट में यह भी लिखा है कि लड़की के परिजनों ने चार लाख रुपये भी ले लिए और केस से बहन का नाम कटवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।