Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeहरियाणाHaryana Election : यमुनानगर जिले में फर्जी वोट डालने के आरोप में...

Haryana Election : यमुनानगर जिले में फर्जी वोट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Haryana Election : लोकतंत्र के चुनावी पर्व को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया, वोटिंग के दौरान युवाओं व बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व पर बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। बता दें, यमुनानगर में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी    

जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि, जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने मत अधिकार का प्रयोग किया। आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था और शाम को पांच बजे तक 68 प्रतिशत मतदान रहा। जिले के सभी 979 मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है।

ये भी पढ़ें: मोहान रोड योजना में 50 करोड़ के टेंडर, पूरे क्षेत्र का होगा सर्वे

फर्जी वोट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार  

जगाधरी की इंद्रा कालोनी के मोहन लाल सेठी (108) स्वतंत्रता सैनानी ने अपनी चार पीढ़ियों के सदस्यों के साथ बूथ नंबर 169 पर वोट डाला। वहीं यमुनानगर के बूथ नंबर 194 पर दिव्यांग दंपत्ति जगदीश और सनेरी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। जगाधरी के गड़ीमुंडो स्कूल में एक युवक को फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं जगाधरी के गांव जयरामपुर में मामूली झड़प होने से एक युवक को चोटें आई। पुलिस ने मौके पर मामला शांत कराया और मतदान जारी रहा। जिला यमुनानगर की चारों विधान विधानसभाओं में शाम को पांच बजे तक कुल 68 प्रतिशत वोट डाले गए। जिसमें यमुनानगर विधानसभा के 242 बूथ पर 64.88, सढौरा विधानसभा में 259 बूथ पर 70.30 , जगाधरी विधानसभा में 243 बूथ पर 73.9 और रादौर विधानसभा में 235 बूथ पर 63.93 प्रतिशत वोट डाले गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें