spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशरील अपलोड करने पर युवक ने प्रेमिका पर बरसाया लाठी-डंडे

रील अपलोड करने पर युवक ने प्रेमिका पर बरसाया लाठी-डंडे

Bikaner News : जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने पर युवक ने लिव-इन पार्टनर की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मामला रविवार रात 10 बजे का है। पुलिस रात करीब 11 बजे महिला को PBM हॉस्पिटल लेकर पहुंची। मामले में महिला के पार्टनर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने एक अन्य युवक पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं युवक का आरोप है कि, महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी।

SP तेजस्वी गौतम ने दी जानकारी   

जानकारी देते हुए SP तेजस्वनी गौतम ने बताया कि, महिला शादीशुदा है और दोनों छह महीने से साथ रह रहे थे। विवाद की शुरुआत एक रील अपलोड करने को लेकर हुई थी। इसके बाद महिला के पार्टनर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि, उसके पार्टनर ने उसे लोहे की रॉड से मारा है। महिला के शरीर पर कई जगह गहरी चोट और खरोंच के​ निशान भी हैं। वहीं रात में पिटाई के बाद महिला ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना क्षेत्र पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मारपीट के बाद पुलिस पूरे मामले की तलाशी में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:Kolkata News : CBI ने अभिजीत मंडल की पत्नी को नोटिस भेजा 

Bikaner News: पार्टनर का आरोप-ब्लैकमेल कर रही थी  

थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि, इस मामले में हिरासत में लिए पार्टनर से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि, महिला उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी इसी को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। वहीं महिला का कहना है कि आरोपित पार्टनर के साथ पहले भी विवाद हो चुका है। इससे पहले भी वह उसके साथ मारपीट कर चुका है। इधर, PBM में महिला का इलाज चल रहा है। उसके कमरे के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और अभी किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें