बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने काफी कम समय में अपने दमदार अभिनय के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल किया है। वह बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल भी करती है। अदा शर्मा ने अपने अभिनय करियर में हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ की कई सफल फिल्मों में काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दे केरला स्टोरी’ (The Kerela Story) काफी चर्चा में रही। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गयी। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘दे केरला स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रचा। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। धर्म आधारित मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ।
View this post on Instagram
बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं Adah Sharma
बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही अदा शर्मा (Adah Sharma) एक क्लासिकल डांसर भी हैं। इसके अलावा वह बैले, सालसा, जैज में भी पारंगत हैं। अदा शर्मा ने मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लिया है। वह अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही करती हैं। इसके अलावा अदा शर्मा धार्मिक कार्यों में भी काफी रुचि रखती हैं। अदा शर्मा को शिव तांडव स्त्रोत, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि कंठस्थ हैं। अदा शर्मा प्रकृति प्रेमी हैं। उन्हें पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों से भी काफी लगाव है। अदा जानवरों और पक्षियों की आवाजें भी निकाल सकती हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं अदा शर्मा
एक्ट्रेस Adah Sharma का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय तमिल हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि उनका असली नाम अदा शर्मा नहीं हैं। उनका वास्तविक नाम चामंडेश्वरी अय्यर है। बोलचाल में उनका यह नाम काफी कठिन था। इसलिए फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘अदा शर्मा’ रख लिया था। उनके पिता का नाम एस.एल. शर्मा मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे। अदा की मां का नाम शीला शर्मा है, जो एक बेहद प्रतिभाशाली क्लासिकल डांसर हैं और मलखंभ योग में भी पारंगत हैं। अदा शर्मा भी अपनी मां की तरह मलखंभ योग में ट्रैंड हैं। अदा शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। हालांकि अब अदा शर्मा के पिता एसएल शर्मा इस दुनिया में नहीं हैं।
View this post on Instagram
Adah Sharma की शिक्षा
एक्ट्रेस अदा शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ऑक्सिनियम कॉन्वेंट हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय, मुंबई में दाखिला लिया और वहां से कथक में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अदा शर्मा जब 10वीं कक्षा में थीं तभी उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला कर लिया था। जिसके चलते उन्होंने स्कूल छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन अपने माता-पिता के कहने पर उन्होंने पहले स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर स्नातक किया।
View this post on Instagram
कई म्यूजिक वीडियो में किया काम
अदा शर्मा (Adah Sharma) ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। साल 2021 में उन्हें सिंगर आस्था गिल के म्यूजिक वीडियो “ड्रंक-एन-हाई“ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने राशि सूद के म्यूजिक वीडियो ’सॉरी सॉरी’ में उन्होंने अदा बिखेरा। पिछले साल यानी 2022 में अदा शर्मा को गायक यास्सेर देसाई के म्यूजिक वीडियो “पिया रे पिया“ में असीम रियाज के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था।
View this post on Instagram
अदा शर्मा का फिल्मी करियर
अदा शर्मा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में विक्रम भट्ट की फिल्म “1920“ से की थी, जो एक हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने लीजा सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें ’फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए नॉमिनेशन मिला था। तीन साल बाद साल 2011 में अदा शर्मा (Adah Sharma) एक बार फिर विक्रम भट्ट की फिल्म ’फिर’ में नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अदा ’हंसी तो फंसी’, ’हम हैं राही कार के’, ’बायपास रोड’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय करती नजर आईं। इसके बाद अदा शर्मा ने साल 2014 में फिल्म “हार्ट अटैक“ से अपना तेलुगु डेब्यू किया। जिसमें वह हयाती के किरदार में नजर आईं। उनकी यह फिल्म साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त हिट रही थी। जिसके बाद उन्हें साउथ इंडस्ट्री में भी खूब पहचान मिली।
View this post on Instagram
साल 2019 में उनकी साउथ फिल्म ’सनम’ रिलीज हुई थी। उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई। बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमिक्स ’बागी 2’ भी बनाया गया। इसके बाद वह फिल्म “कमांडो 3“ में नजर आयीं। जिसमें वह एक्टर विद्युत जामवाल के साथ नजर आईं। साल 2020 में अदा शर्मा (Adah Sharma) ने एक वेब सीरीज “पति पत्नी और पंगा“ में काम किया, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाई। फरवरी 2023 में अदा शर्मा को अक्षय कुमार, डायना पेंटी और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ में भी देखा गया। मई 2023 में अदा फिल्म ’द केरला स्टोरी’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं। जिसमें उन्होंने शालिनी उन्नीकृष्णन और फातिमा बा का किरदार निभाया था।