लाइफस्टाइल

अंकुरित अनाज के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग...

नई दिल्ली : अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और अक्सर लोग इसे सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। ये पूरे दिन की एनर्जी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants)और विटामिन से भरपूर न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आईये हम आपको बताते हैं कि, अंकुरित अनाज कैसे हमारे शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करता है।

कैसे खाएं अंकुरित अनाज ?

अंकुरित अनाज का सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी अनाज को भिगोकर अंकुरित कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें। आप इसमें अपनी पसंद अनुसार हरी सब्जियों और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे समय तक इसे खाने से पेट से सबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अंकुरित अनाज के फायदें

1-अंकुरित अनाज, दाल या फिर किसी अन्य खाद्य पदार्थ में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में अंकुरित अनाज का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। 2-अंकुरित अनाज, का सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 3-इसके सेवन से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। अकुंरित अनाज खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जिससे आप ओवर ईटिंग से भी बच जाते हैं। 4-अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है। जो डीएनए को नष्ट होने से बचाता है, इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ेंः-ब्रेकफास्ट में खायें ये चीजें, पूरा दिन मिलेगी एनर्जी… 5- शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बनाएं रखने के लिए अंकुरित अनाज एक बेहतर साधन माना जाता है, इसे नियमित रुप से खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)