Featured संपादकीय

पश्चिम बंगाल में दिखा योगी का प्रभाव

कुछ दिनों पहले ही योगी आदित्यनाथ ने केरल में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। यहां योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाये गए मुद्दों ने वामपंथी सरकार की नींद उड़ा दी थी। क्योंकि उनका प्रहार इस सरकार की कमजोर नसों पर था। बंगाल की ममता बनर्जी सरकार भी इसी तर्ज पर चल रही है। यहां भी तृणमूल पार्टी कैडर की दबंगई चल रही है, केरल के जैसा ही तुष्टिकरण है, केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी यहां के गरीबों को नहीं मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की सभा में इन सभी मसलों को उठाया। ममता बनर्जी जय श्रीराम के उद्घोष से परेशान हो जाती हैं। नेताजी सुभाष जयंती समारोह में भी यही देखा गया था। तब गुस्साई ममता ने भाषण देने से इनकार कर दिया था। योगी आदित्यनाथ की जनसभा में ममता को परेशान करने वाले नारे गूंज रहे थे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शुभारंभ से यहां भी खुशी व उत्साह है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को देखकर यह उत्साह बढ़ गया। ऐसा लगा कि आमजन अब यहां बदलाव चाहता है।

एक माह का धैर्य

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा बंगाल की धरती को अराकता की धरती नहीं बनने देंगे। एक महीने धैर्य रखिए परिवर्तन दिखेगा। टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी के कार्यकर्ता की मां को पीटा। वह देख मेरे आंसू आ गए। शासन-प्रशासन का काम उस अपराधी को सजा देने का है, लेकिन जब अपराधियों को पकड़ने की बजाय वह उनको संरक्षण दे तो क्या जा कहा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो ये टीएमसी के गुंडों सड़कों पर भागते फिरेंगे। उनका जुलूस निकलेगा।



बन्द होगी गौ तस्करी

योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों के उल्लेख किया। कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 व तीन तलाक को समाप्त कर दिया, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो रहा है। आपका सहयोग मिल रहा है। लेकिन यहां गौ तस्करों को प्रश्रय दिया जाता है। पूजा करने से रोका जाता है। यह भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यह अराजकता व तुष्टिकरण बन्द किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी और लव जिहाद के खिलाफ कानून बना दिया गया लेकिन ममता दीदी तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं।

लागू होंगी केंद्रीय योजनाएं

ममता बनर्जी अपनी राजनीति की सजा गरीबों को दे रही हैं। इसीलिए केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं यहां लागू नहीं की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो सरकार गरीबों युवाओं, किसानों के लिए काम नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। इसलिए हम लोग परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं।

तुष्टिकरण की पराकाष्ठा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की जनता राम नाम के बिना कोई काम नहीं करती। लेकिन बंगाल में ईद के मौके पर गौहत्या कराई जाती है। जो रामद्रोही हैं उनका देश में कोई काम नहीं है। हमलोग जब भी मिलते हैं राम-राम कहते हैं। यहां के गरीबों और किसानों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह तब होगी जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी बनेगी। यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। योगी ने होली के आयोजन के साथ सबको शुभकामनाएं दी। कहा कि दो मई को बंगाल में रंग-बिरंगी होली के साथ दीवाली मननी चाहिए।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

यह भी पढ़ेंः-जैव विविधता पर मंडराता खतरा