Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने में जोर-शोर...

UP: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने में जोर-शोर से जुटी योगी सरकार

Ram-Mandir

लखनऊः राम कण-कण में विद्यमान हैं। राम हर व्यक्ति में हैं। इसी भावना को अपनाकर योगी सरकार वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी श्रीराम के आदर्शों और मूल्यों से अवगत करा रही है। पांच सौ साल बाद 22 जनवरी 2024 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला अपने जन्मस्थान मंदिर (Ram Mandir ) में विराजमान होंगे तो अयोध्या सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से और समृद्ध दिखेगी। योगी सरकार इस अवसर को अद्वितीय, अविस्मरणीय और अलौकिक बनाने में जुटी है।

विदेशी कलाकारों को भी किया जा रहा आमंत्रित

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया आदि देशों की रामलीला मंडलियों के कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, हरियाणा, केरल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ की मंडलियां भी श्री राम के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। तुलसी भवन स्मारक स्थित तुलसी मंच पर देश-विदेश की विभिन्न रामलीलाओं का मंचन प्रस्तावित है। रामलीला मंचन पर सरकार की ओर से 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें..सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में कूदे दो शख्स, जमकर मचाया उत्पात, Video आया सामने

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक लोक परंपराएं अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में जीवित रखे हुए हैं। उनके आदर्श वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। जनवरी में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं। उन्होंने आध्यात्मिक रूप से उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। अयोध्या में रामकथा पार्क के पुरूषोत्तम मंच, भजन संध्या स्थल के सरयू मंच, तुलसी उद्यान के काकभुशुण्डि मंच और तुलसी स्मारक भवन के तुलसी मंच पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें